पिछड़ा वर्ग आयोग की जन सुनवाई व आर्थिक सर्वे 17 को
भरतपुर| राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से 17 मई को स्थानीय सर्किट हाउस में विभिन्न वर्गों के सार्वजनिक जनसुनवाई एवं आर्थिक सर्वे किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक करतार सिंह मीणा ने बताया कि आयोग अध्यक्ष न्यायाधीश जितेन्द्र राय गोयल एवं सदस्य सचिव हरी कुमार गोदारा स्थानीय सर्किट हाउस में आर्थिक सर्वे एवं सार्वजनिक जनसुनवाई करेंगे। सर्वे सुबह 11.30 बजे एवं शाम 4.30 बजे पुजारी, बाबाजी, वैष्णव, संजोगी जाति वर्ग के संबंध में जनसुनवाई की जाएगी।