पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैरूगढ़ रोड पर किया पेचवर्क दस दिन में ही बिखरा

भैरूगढ़ रोड पर किया पेचवर्क दस दिन में ही बिखरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में अतिवृष्टि के बाद सार्वजनिक निमार्ण विभाग की ओर से टूटी सड़कों, बरसाती नालों और पुलियों को ठीक कराने के लिए गत दिनों कार्य शुरु किए गए थे। इसमें उपखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों एवं ग्रामीण सड़कों पर पेचवर्क का कार्य भी करवाया गया था, लेकिन कार्र्य में बरती गई लापरवाही के कारण किए गए कार्य फिर से बिखरने लगे है।

जानकारी के अनुसार पानी के बहाव में टूटे नाले व रपट के कार्य हर वर्ष बारिश के बाद विभाग की ओर से टेंडर के माध्यम से करवाया जाता है, लेकिन पर इस वर्ष मानसून की बारिश जाने और कार्य शुरु होने के चार माह बाद भी टूटी सड़कों के रिपेयर कार्य अधूरे पड़े हैं। यहां तक कि मारोल से भैरूगढ़ डामर सड़क पर गत 7 अप्रैल की रात को किया गया आधा अधूरा पेचवर्क भी अब बिखर गया है। ऐसे में विभाग की ओर से करवाए गए कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहा है। रात के समय दस दिन पूर्व किया गया पेचवर्क मात्र दस दिन में बिखर गया। वहीं ऐसे कई और कार्य है जहां अब भी अधूरे पड़े है, जिसमें मारोल, भैरूगढ़ सड़क का आधा अधूरा पेचवर्क, रामपुरा खेड़ा से मकावल तक का पेचवर्क कार्य समेत मकावल से भटाणा तक किए गए डामर सड़क का नवीनीकरण कार्य अब भी अधूरे पड़े है, जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।

मकावल-भटाणा का कार्य अधूरा

दो माह पहले शुरु हुआ मकावल मुनिजी कुटिया तक सड़क का डामरीकरण के नवीनीकरण का कार्य दो माह पहले शुरु हुआ था, लेकिन अब भी कार्य अधूरा पड़ा मकावल से लेकर मुनिजी कुटिया तक डामर का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क के दोनों और पटरियों का कार्य अधूरा होने एवं सड़क के दोनों और सामग्री बिखरी पड़ी होने के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे है। साथ ही भटाणा से मकावल की और करीब एक किलोमीटर तक अभी से डामर बिखर रहा है। भटाणा से मकावल की ओर किया गया डामर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण सड़क पर गड्ढे पड़ने लगे है, जबकि कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है।

बजट के अभाव में अधूरे पड़े हैं काम

कई जगहों पर डामर पेचवर्क के कार्य अधूरे है। जिसका कारण बजट का अभाव है। मारोल-भैरूगढ़ सड़क गारंटी में है। ठेकेदार ने कब पेचवर्क किया, मेरी जानकारी में नहीं है। किया गया पेचवर्क बिखर गया है उसे वापस करने के लिए कहा गया है। साथ ही मकावल-भटाणा सड़क का अधूरा कार्य जल्द ही शुरु करवाया जाएगा। - केसूलाल जांगिड़, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, खंड रेवदर

खबरें और भी हैं...