सनातन धर्म महिला सेवा समिति का प्रथम सामूहिक विवाह कल
शिवगंज | सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज का प्रथम सामूहिक विवाह का आयोजन गुरुवार को होगा, जिसमें कमजोर वर्ग की 2 बेटियों की शादियां करवाई जाएगी। समिति की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विवाह आयोजन स्थल सोनी कुंज दादावाड़ी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सनातन धर्म महिला सेवा समिति अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन में लोगों व व्यापारियों के सहयोग से शिवगंज निवासी संतोष देवी प|ी चंपालाल बाडोलिया की बेटी संगीता कुमारी संग राहुल कुमार एवं मीना देवी प|ी कैलाश कुमार बाडोलिया की बेटी शोभा कुमारी संग सुरेश कुमार का सामूहिक विवाह शुक्रवार को समिति की ओर से करवाया जाएगा। विवाह आयोजन में भोजन की व्यवस्था दानदाता छगनलाल खंडेलवाल निवासी भटाना हाल मुंबई की ओर से होगी। शाम 5 बजे समिति की कार्यकर्ताओं की बैठक अमर मंदिर परिसर हुई, जिसमें विवाह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने विवाह स्थल सोनी कुंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में समिति सदस्य हस्तु खंडेलवाल, दमयंती दिवाकर, ललिता शर्मा, सुशील माली, जशोदा सोनी, विमला अरोड़ा, चंदा खंडेलवाल, मंजु रावल आदि मौजूद थी।
दाकू माली, पोनी बाई, फूली बाई, निमा सोनी, नर्मदा सोनी, लीला परारिया, गीता देवी, मंजू माली, दीपिका अग्रवाल, राशी अरोड़ा व लता ओझा मौजूद थे।