शौचालय बनाने के लिए किया प्रेरित
भटाना | कस्बे में मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के डीआरजीएसबीएम प्रभारी बगदाराम चौधरी व महेंद्र मेघवाल ने डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों से संपर्क किया तथा लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया। साथ ही खुले में शौच जाने से रोकने की भी जानकारी दी तथा घर में शौचालय की अनिवार्यता को बताया। सर्वे के दौरान जिनके घर में शौचालय नहीं बने हुए थे उनसे समझाइश की तथा लोगों ने भी शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही मनरेगा पर चल रहे कार्य पर जाकर भी मजदूरो को स्वच्छता की जानकारी दी।