कांग्रेस का राशन कार्ड से नाम काटने का आरोप
भाटापारा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्र साव ने बताया कि पूर्व में बनाए गए राशन कार्ड में पात्रता रखने वाले करीब 6500 कार्ड का 2011 की जनगणना सर्वे सूची के सत्यापन के बाद नाम पर काट दिए गए। लोग 4 साल से दफ्तर का चक्कर लगाते रहे।
सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव पास आते ही सर्वे सूची की अनिवार्यता खत्म कर दी गई और अब हितग्राही संबंधित क्षेत्र का स्थायी निवासी होने पर ही पात्रता की बात कही जा रही है।