बाइक से शराब ले जाते 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार
भाटापारा| शनिवार की सुबह 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक से तीन व्यक्ति अवैध रूप से गोवा अंग्रेजी शराब ले जा रहे हैं। ग्रामीण थाने के प्रधान आरक्षक युगल किशोर वर्मा ने पेट्रोलिंग पार्टी के साथ सिंगारपुर मंदिर तालाब के पास पहुंच कर 44 पौवा अवैध शराब सहित बाइक सीजी 04 डीसी 4662 को जब्त किया। कृष्णा पाल पाल, तारा पाल को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी वीरू पाण्डेय मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।