पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर बच्चे रचाएंगे गुड्डे गुड़ियों का ब्याह

अक्षय तृतीया पर बच्चे रचाएंगे गुड्डे-गुड़ियों का ब्याह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण इलाकों में बुधवार को अक्षय तृतीया पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाएगी। यह ऐसा दिन है, जब बिना कोई मुहूर्त देखे शादी की जाती है। इसे अक्षय तीज, आखा तीज या अक्ती भी कहा जाता है। इस दिन ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों द्वारा पानी भरने के लिए नया मटका खरीदा जाएगा, खेतों व ईष्ट देवों की पूजा की जाएगी। वहीं बच्चों द्वारा मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों की शादी का आयोजन भी किया जाएगा।

हिरमी के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पहले जमाने मे पूरा गांव चौपाल में एकत्रित होकर पूजा पाठ कर मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों का ब्याह रचाता था, किंतु वर्तमान में सभी परंपराएं विलुप्त होती जा रही है। समाजसेवी टिकेंद्र उपाध्याय का कहना है कि जिस प्रकार छग के संगीत तथा नृत्यों को शासन द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है, उसी तरह तीज त्योहारों को भी अहमियत दें, ताकि प्रदेश की आने वाली पीढ़ी रीति-रिवाजों से वंचित न रह जाए।

24 घंटे तक रहेगा शुभ योग

पंडित कमलेश आचार्य ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 4:47 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 3:03 बजे तक अक्षय तृतीया का महाशुभ योग रहेगा। इस दिन कुछ उत्तम कार्य या दान कर पुण्य कमाया जा सकता है। जल से भरे घड़े, कुल्हड़, सकोरे, पंखे, खड़ाऊ, छाता, चावल, नमक, घी, खरबूजा, ककड़ी, चीनी, इमली, सत्तू जैसी चीजों का दान करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। हिंदू ग्रंथों और शास्त्रों में इसे उत्तम कार्य माना गया है। अपने भाग्योदय के लिए शंख और मोर पंख भी खरीद सकते हैं।

परंपरा

अक्ती के िदन छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ईष्टदेवों की पूजा कर शुभ कार्य की शुरुआत के साथ शादी भी

अक्ती के दिन से खेती-किसानी की शुरुआत

तिल्दा-नेवरा | अक्षय तृतीया अक्ती बुधवार को है। इस दिन ब्लॉक के गांवों में बड़ी संख्या में शादी होंगे। भैरवगढ़ धाम के पं. प्रकाश नारायण द्विवेदी ने बताया कि अक्षय तृतीया के भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन को शुभ माना जाता है। अक्ती के दिन शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 7.34 से लेकर रात तक रहेगा। इस दिन सभी शुभ कार्य बिना सोचे कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के किसान खेती किसानी का कार्य इसी दिन से शुरू करते हैं, जिसमें घड़ा अपने घरों में लाकर पानी भरते हैं। इसी दिन से हिंदू पंचांग में बसंत ऋतु खत्म होती है और ग्रीष्म ऋतु शुरू होती है।

परशुराम जयंती आज, ब्राह्मण समाज निकालेगा शोभायात्रा

तिल्दा-नेवरा |
परशुराम जयंती पर बुधवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम भवन में तिल्दा ब्राह्मण समाज द्वारा 13 से 18 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन परशुराम भवन में किया जा रहा है। इसमें डांस प्रतियोगी, मटका फोड़, फैंसी ड्रैस, कुर्सी दौड़, मेहंदी लगाना, थाली सजाना, सामान्य ज्ञान स्पर्धा रखी गई है। सुबह परशुराम मूर्ति की पूजा के बाद 9 बजे ब्राह्मण समाज के नवयुवकों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। शाम 7 बजे सप्ताहभर हुए कार्यक्रम के पुरस्कार मुख्य अतिथि विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा देंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज तिल्दा अध्यक्ष सूरज नारायण शर्मा, गौरव शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, मोहित शर्मा, रितेश शर्मा, दीपक शर्मा, समता शर्मा, इंदु शर्मा, अंगिता शर्मा, योगिता शर्मा, नेहा शर्मा आदि शामिल होंगी।

खबरें और भी हैं...