भाटापारा | बाबा रामदेव का भव्य जम्मा जागरण बुधवार को विधायक निवास के पीछे हरिशंकर भवन में होगा। आयोजक दुर्गादत्त रामविलास अग्रवाल ने बताया कि जागरण में गोपाल शर्मा अकोला महाराष्ट्र एवं सावरे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रात 8:30 से सुबह 5 बजे तक भजन प्रस्तुत किया जाएगा।