पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमरिया में 33 केवी सब स्टेशन शुरू लोगों को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

सेमरिया में 33 केवी सब-स्टेशन शुरू लोगों को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा| ब्लॉक के ग्राम सेमरिया में बिजली तिहार मनाया गया। 13 अप्रैल को 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण विधायक व भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने किया। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण व्यवस्था सुधारने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया जा रहा है, जिसके शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब वोल्टेज की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों से उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप ही बिजली का उपयोग एवं उपभोग करने की बात कही। विधायक ने सेमरिया गांव के अ विद्युतीकृत घरों को विधुतीकृत करने के लिए पूर्ण विद्युतीकृत ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

72 नए कनेक्शन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष परश देवांगन, राजू यादव, ललित बंजारे, गंगाराम यदु, मोटे यदु, दुखु यादव, भुरवा मिरी, फूल सिंह, रंजीत दवानी, योगेश अग्रवाल,अधिक्षण अभियंता यूआर मिर्चे, कार्यपालन अभियंता जेपी अनंत, सहायक अभियंता संजीव कुजूर, एनके सोनी, सचींद्र सोनी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच पिलाराम बंजारे, ग्रामीण और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

भाटापारा. सेमरिया में सरपंच को पूर्ण विद्युतीकरण का प्रमाण-पत्र देते विधायक।

सब स्टेशन की क्षमता 3.15 मेगावॉट
बिजली सब स्टेशन की स्थापना 149.88 लाख रुपए की लागत से की गई है। इसकी क्षमता 3.15 मेगावॉट है। इसके शुरू होने से ग्राम सेमरिया सहित खोखली, तुरमा, राजाढार, बीजाभाट, कोड़ापार, गुर्रा, चमारी सहित आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा, जिसका लाभ उन्हें मिलेगा।

खबरें और भी हैं...