स्वतंत्र जिला बनाने संघर्ष समिति का धरना आज
भाटापारा| जिला निर्माण संघर्ष समिति द्वारा भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने रविवार की दोपहर 11 से 4 बजे तक फिल्टर प्लांट के सामने परशुराम वार्ड में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सरमेनी में छजकां का कार्यकर्ता सम्मेलन कल
सुहेला| अंचल के ग्राम सरसेनी में 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी होंगे। भाटापारा के पूर्व विधायक चैतराम साहू, जिपं सदस्य प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष योगेश बंजारे आदि विशेष अतिथि होंगे। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल साहू ने बताया कि सम्मेलन में ब्लॉक से 1500 कार्यकर्ता जाएंगे।