भक्त गुहा निषाद जयंती व आदर्श विवाह 28 अप्रैल को
अर्जुनी | भक्त राज गुहा निषाद जयंती, आदर्श विवाह एवं जिला महा अधिवेशन शिवलाल मेहता स्कूल भाटापारा रावण भाठा मैदान में 28 अप्रैल को रखा गया है। मुख्य अतिथि विधायक शिवरतन शर्मा, अध्यक्षता डाॅ. मन्नूलाल निषाद करेंगे। उक्त जानकारी उमेंद निषाद, दयाशंकर निषाद, महासचिव खेदूराम निषाद आदि ने दी है।