एसपी ने क्रिकेट सट्टा और जुआ ठिकानों पर दबिश दी
भाटापारा| सोमवार देर रात एसपी आरएन दाश ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा एवं जुआ को लेकर लगातार मिल रही शिकायत पर शहर थाना पुलिस दस्ते के साथ शहर के कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी क्रिकेट सटोरिया पकड़ में नहीं आ सका। एसपी ने स्पष्ट कहा कि भाटापारा से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, किंतु अब तक शहर एवं ग्रामीण थाने में क्रिकेट सट्टा, जुआ के एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुए हैं। वहीं आसपास जिले के एसपी को भी शहर में क्रिकेट सट्टा को लेकर अवगत कराने को कहा।