पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिमगा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा का समापन, मांगा समर्थन

सिमगा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा का समापन, मांगा समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओटगन (सिमगा)| कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित राधेश्याम शर्मा का भाटापारा विधानसभा में घर-घर जनसंपर्क यात्रा अभियान चलाकर सिमगा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लोगों से कांग्रेस में जुड़ने व राज्य में पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा गया। क्षेत्र के ग्राम चौरेंगा, मांढर, अकलतरा, मनोहरा, खपराडीह, ढाबाडीह, मोटियारीडीह, होते हुए कोलिहा में जन यात्रा का समापन हुआ। अब इसके पश्चात उनकी यात्रा भाटापारा क्षेत्र में जारी है।

शर्मा ने बताया कि सिमगा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। उनका मानना है कि विधानसभा एवं पूरे प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोगों में डॉ. रमन सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। चाहे निराश्रित पेंशन हो या प्रधानमंत्री आवास या मनरेगा में मजदूरी भुगतान, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस पर भरोसा करें व पार्टी को समर्थन दे ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। यात्रा में रमेश धृतलहरे, झालेंद्र, वासुदेव, डोमेशवर वर्मा, गणेश वर्मा, जगत नारायण वर्मा, रामेश्वर सतनामी, बबलू यदु, बसंत गायकवाड़, सुरेश धृतलहरे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...