पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंवरिया नाले में बहा दो साल का बालक गंभीर

कुंवरिया नाले में बहा दो साल का बालक गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार की शाम अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच मुंशी इस्माइल वार्ड में एक दो वर्षीय बालक कबीर मानिकपुरी पिता जीवनदास मानिकपुरी कुंवरिया नाले में बह जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शाम को हुई बारिश के समय बच्चा अपने घर के सामने खड़ा था, इसी बीच घर से लगे 15-20 फिट दूर नाले मे जा गिरा, वहीं तेज पानी के बहाव के चलते मासूम कबीर अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर तक बहते हुए आगे निकल गया। अचानक हुई बारिश के चलते उक्त नाला जाम हो रहा था, जिसे खुलवाने वार्ड के पार्षद पुरूषोत्तम यदु वहां पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर अचानक उस मासूम बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बच्चे को वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...