सूरजपुरा में सड़कों पर कीचड़, खोलवा में शौचालय का नहीं किया भुगतान
नगर से मात्र 2 किमी दूर ग्राम सुरजपूरा के ग्रामीणों ने दलदल युक्त सड़क को दिखाते हुए जहां अपनी परेशानी बताई तो वहीं ग्राम खोलवा में रोजगार गारंटी और शौचालय का भुगतान नहीं मिलने की समस्या व्याप्त है।
इसी प्रकार ग्राम सेमरिया घाट में प्रधान मंत्री आवास योजना के बीस हितग्राहियों को दूसरी किस्त की राशि के लिए बार-बार जनपद कार्यालय जाना पड़ रहा है । इसी ग्राम में सौर ऊर्जा से निर्मित पानी टंकी एक माह में ही फेल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुनील माहेश्वरी द्वारा लगातार क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पदयात्रा कर जनता का सम्मान करने के साथ-साथ उनके समस्याओं को भी सुन रहे हैं। इसी तरह ग्राम मल्दी की जनता ने बताया की क्षेत्र के एक प्लांट द्वारा चारागाह की जमीन पर कन्वेयर बेल्ट का निर्माण किया जा रहा है ।और स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है, सभी मुद्दों पर कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन मौन है। इसी ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र में दवाईयों का अभाव है। तो वही ग्राम देवरानी में प्रधानमंत्री आवास योजना लापता है,क्योंकि यहां के ग्रामीणों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर माहेश्वरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में विकास का हल्ला बडे़ जोर-शोर से किया जा रहा है किंतु जमीनी हकीकत इसके विपरीत है । जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चिनु वर्मा, दीपक वर्मा, रोहित धु्रव, बिजेन्द्र वर्मा, नीरज वर्मा, वाहिद खान, परस बंजारे, चोवा निषाद, पवन निषाद, रघुनाथ निषाद, नरेश देवदास,रामप्रसाद यदु, मन्तराम पाल, सूरज साहू, पिन्टू वर्मा, जवाहर यदु आदि सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
भाटापारा. सुरजपूरा के ग्रामीणों ने सड़क पर पसरा कीचड़ दिखाते परेशानी बताई।