पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा गुणवत्ता व ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संबंध में हुआ मंथन

शिक्षा गुणवत्ता व ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संबंध में हुआ मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार जनपद पंचायत भाटापारा में स्थाई शिक्षा समिति का बैठक शिक्षा समिति के अध्यक्ष परस देवांगन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा एवम प्रस्ताव पारित किया गया। प्रमुख रूप से शिक्षा गुणवत्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में जानकारी ,शिक्षा कर्मियों के मानदेय एवम सातवे वेतन मान 7 शिक्षकों का अनुमोदन किया गया। प्राथमिक स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा एवम मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्रभारी मुन्ना सिंह नेताम ने दी। शिक्षा के अधिकार के नियम के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी भास्कर देवांगन ने दिया। इस पर 1 किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर के ही बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस पर ग्रामीण बच्चे शहर के अच्छे स्कूलों में कैसे पढ़ पाए इस पर काफी घमासान हुआ। खंड स्रोत निर्माण कार्यों की जानकारी अशोक यदु ने दिया। आगामी तीर्थ यात्रा योजनाओं की जानकारी एवम जाने वाले तीर्थ यात्रियों से आवेदन मंगाए जाने पर चर्चा हुई। लंबे दिनों तक अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी दिया एवम अंतिम नोटिस देकर बर्खास्तगी की कार्यवाही का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर बीइओ धृत लहरे, लेखपाल सत्यनारायण ठाकुर, जनपद सदस्य भुनेश्वर ध्रुव ,कस्तूरबा गांधी अधीक्षक स्वाति शर्मा , समन्वयक गोपेश साहू, दुर्गेश शर्मा, टीकाराम साहू, टिकेश्वर वर्मा उपस्थित थे ।

भाटापार. जनपद पंचायत में बैठक लेते उपाध्यक्ष परस देवांगन व अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...