पुरुषोत्तम मास महोत्सव की गणेश और सरस्वती पूजन से शुरुआत
भाटापारा| प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुरूषोत्तम मास महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 16 मई से प्रारंभ हुआ। इस एक मास तक विभिन्न हिन्दू संस्कृति की तीज त्यौहार महोत्सव कार्यक्रम संपन्न होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम शिवमंदिर प्रांगण मारवाडी कुआं भाटापारा में संपन्न हो रहा है।
16 मई को गणेश पूजन, सरस्वती पूजन से शुरूआत की गई। 10 जून को कृष्ण विवाह में ठाकुरजी की बारात महासती मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई शिवमंदिर मारवाडी कुआं आएगी व विवाह उत्सव संपन्न होगी । रामनवमी व महाषिवरात्रि में अभिषेक सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा व मध्यान्ह 12 बजे आरती संपन्न होगी। दीपावली उत्सव पर सभी भक्तगण अपने अपने घर के सामने कम से कम 4 दीप अवष्य जलाएं। इस एक माह में रोजाना रात्रि 8.30 बजे से नगर की भजन मंडलियों के अलावा बाहर से आई भजन मंडली अपने सुमधुर भक्तिमय भजन कीर्तन से भक्त श्रद्धालुजनों को श्रवण पान कराएंगे। आयोजक समिति में गोविंद लाल बिहारी लाल मूंधडा, रेखराज शर्मा, आशाराम चांडक, छत्तीसगढ अग्रवाल समाज महिला मंडल, प्रेमनाथ सेठी, रामगोपाल राधेष्याम अग्रवाल फग्गा, हेतराम तेजपाल सोनी, नंदकिषोर भटटर, किशोर कुमार, गिरीश कुमार अरविंद भटटर, हरदयाल राधेश्याम शर्मा सहित कई प्रमुख सदस्य हैं। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील आयोजन समिति के गोविंद मूंधडा, मोहन केषरवानी, तरूण मूंधडा, नरेश चैबे, हरगोपाल शर्मा, राजेश झंवर, तंजीवअरोरा ने की है।