पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिमगा में 28 को आएंगे रमन, तैयारी पर चर्चा

सिमगा में 28 को आएंगे रमन, तैयारी पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा| सिमगा में 28 मई को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की विकास यात्रा को सफल बनाने भाजपा ग्रामीण एवं निपनिया मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में विधायक एवं यात्रा प्रभारी शिवरतन की अगुवाई में हुई। विधायक ने कहा कि भाटापारा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा आ रही है यह सौभाग्य की बात है। डाॅ. रमन सिंह ने 14 वर्ष के शासन में जो कायाकल्प किए हैं, आप सब उन कार्यों को ग्रामीणों को बताएं। जिला मीडिया प्रभारी मनेन्द्रर सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष परस देवांगन, मंडल अध्यक्ष महाबल बघेल प्रफुल्ल पाठक, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, हज कमेटी सदस्य सलीम खान, निपनिया मंडल अध्यक्ष सियाराम चक्रधारी, महामंत्री पवन वर्मा उपस्थित थे। ग्रामीण अध्यक्ष डब्ल्यू सिंह ठाकुर ने संचालन किया।

खबरें और भी हैं...