श्मशान घाट की समस्याओं को हल करने का विधायक ने भरोसा दिया
भाटापारा| कबीर पंथ श्मशान घाट जीर्णोद्धार समिति हथनीपारा के सदस्यों ने विधायक शिवरतन शर्मा से भेंटकर श्मशान घाट में बाउंड्रीवाल, बोरवेल तथा चबूतरा निर्माण संबंधी कार्यों पर चर्चा की। इस पर विधायक ने श्मशान घाट का सीमांकन कराकर सारी समस्याओं को शीघ्र हाल करने का आश्वासन दिया। भेंट करने वालों में साधराम साहू, पुनीतराम साहू, संतोष साहू, सुमन मानिकपुरी, राम कुमार साहू, विवेक साहू,साहेब, गुड्डा मानिकपुरी, लखन साहू, सालिक राम साहू, तोपचंद साहू, मुकेश साहू, राजू साहू, तोरण साहू उपस्थित थे।