पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम... पंचायती राज संगठन की ग्राम समिति गठित

कार्यक्रम... पंचायती राज संगठन की ग्राम समिति गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा| ग्राम बिजराडीह में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के निर्देश पर ग्रामीण महिलाओं के साथ रविवार को वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा ने पंचायत स्वराज संवाद कार्यक्रम किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं की सहमति से कालिंदी यादव को पंचायती राज संगठन का सर्व सम्मति से ग्राम अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही 21 सदस्यीय समिति का भी गठन किया। महिलाओं को संबोधित करते शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा के अनुरूप ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाना होगा और महिलाओं को सत्ता और शासन में बराबर की भागीदारी देना होगा। हमें राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में अनिता ध्रुव, खेड़िया ध्रुव, शुकवारो यादव, सविता ध्रुव, मंगलीन ध्रुव, पार्वती ध्रुव, सुनीता ध्रुव, कुमारी ध्रुव, रामकली ध्रुव, शिवमती यदु, बेसखिन यादव, राधा यदु, सुशीला यदु, मीना यदु, भुनेश्वरी यदु, ठांवरिन यदु, राज कुमारी यदु, संतोषी यदु, सचिन शर्मा, मुन्ना ध्रुव, रामेश्वर देवांगन, अवरिल यदु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...