भाटापारा| कांग्रेस भवन में संचार क्रांति एवं आधुनिक भारत के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र साव ने कहा कि कांग्रेस जनों को आज संकल्प लेना चाहिए कि राजीव जी के पंचायती राज के सपनों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक ध्रुव, पार्षद गेंद राम साव, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमंत उपाध्याय, महिला जिला उपाध्यक्ष गौरी भृगु, सतरूपा वर्मा, विधानसभा इंटक अध्यक्ष गोविंदा देवदास, जिला सचिव सचिन शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष अग्रवाल, ब्लॉक सचिव लखन साहू, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सीता साहू, आईटी सेल महासचिव गिरीश पारप्यानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।