पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 54 गांवों के 5260 लोगों को कनेक्शन दिया

जिले के 54 गांवों के 5260 लोगों को कनेक्शन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | बिलासपुर

धुंआ ं रहित गांव बनाने के लिए जिले के चुनिंदा गांवों का चयन कर वहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जिले ने इस मामले में अपने पड़ोसी जिलों मुंगेली और जांजगीर-चांपा को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक रायपुर से भी बिलासपुर आगे है। जिले के 54 गांवों का चयन धुआ रहित बनाने के लिए किया गया। शुरूआत में जरूर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन जब कलेक्टर ने नोटिस दिया तब खाद्य अमला जागा। अब 54 गांवों के 5260 लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं 8306 लोगों से केवाईसी फॉर्म भरवाया गया है। वहां 21 सौ परिवार इस योजना के लिए अपात्र मिले जबकि 2023 के पास पहले से ही कनेक्शन थे। इस योजना में जिले का प्रतिशत 98.65 है जबकि जांजगीर-चांपा ने अब तक 4.86 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। मुंगेली की स्थिति थोड़ी बेहतर है। यहां अब तक 19.7 फीसदी लोगों को उज्जवला कनेक्शन दिया गया है। बलौदा-बाजार भाटापारा 66.9 फीसदी तो रायपुर 68.39 प्रतिशत के साथ बिलासपुर से पीछे है। प्रदेश के 14 जिलों ने कुल 54.98 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। प्रदेश के कुल 346 गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन गांवों के 64 हजार 13 लोगों के पास कनेक्शन नहीं है। प्रभारी खाद्य नियंत्रक जीडी पटेल ने बताया कि कोशिश है कि यह सौ फीसदी जल्द से जल्द कर लिया जाए।

खबरें और भी हैं...