चार स्तरीय वेतनमान आज तक नहीं मिला, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
भाटापारा| छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई ने एसडीएम को अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने मांग की है कि 2013 के भाजपा चुनावी एजेंडे में कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान देने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त 37 वर्षों से चले आ रहे लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति, 7वें वेतनमान के एरियर्स, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संयोजक अशोक यदु, अभिषेक वर्मा, कमल नारायण चौबे, बसंत सोनी, ईश्वर देवदास, सरिता पांडे, तुलसीराम यादव, महेंद्र साहू, राजेश्वरी यादव, वीणा साहू, हेमंत सिंह ठाकुर, सोन चंद्र ध्रुव, राधेश्याम नायक आदि उपस्थित रहे।