पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में जीत पर भाजपा मंडल ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया

कर्नाटक में जीत पर भाजपा मंडल ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत से विजय होने और सरकार बनने पर तिल्दा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस अवसर जिपं सदस्य डालेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा के विकास की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं की जीत है।

वहीं रायपुर ग्रामीण के कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के विकास की जीत है। इसी अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, राम पंचवानी, पार्षद ईश्वर यदु, नरसिंग वर्मा, बंटी राठी, सत्यम केशरवानी, मनोज निषाद, विजय वैष्णो, तेजराम वर्मा, अलक साहू, ज्योति प्रकाश वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजयुमो व नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया : भाटापारा। कर्नाटक में जीत से उत्साहित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री राकेश तिवारी व जिपं सभापति अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में नगर के फौव्वारा चौक पर पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटी और नगरवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनेन्दर सिंह गुंबर ने कहा कि कर्नाटक की जीत भाजपा की विचारधारा और पार्टी की रीति व नीति की जीत है। नवंबर में तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और जनता राष्ट्रवादी पार्टी को ही चुनेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महाबल बघेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नपा अध्यक्ष डॉ. मोहन बांधे, उमाशंकर वर्मा, चंद्रप्रकाश ध्रुव, धन्नू यादव, धनेश तिवारी, नदीम खान, राजा कामनानी, दीपक धृतलहरे, विजय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

लवन मंडल के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई : लवन। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी सीटों से जीत हासिल होने पर लवन भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के बस स्टैंड स्थित मुख्य चौक पर पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर डॉ. अजय राव, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिया, दुर्गा पटेल, बुधराम साहू, गोविंद घृतलहरे, रामकुमार साहू, संजय बाजपेई, हीरालाल अग्रवाल, विजय यादव, संतोष वर्मा, चमन साहू आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...