परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा 19 को
छत्तीसगढ़ प्रांतीय गौड़ ब्राह्मण महासभा, लालसोट ब्राह्मण समाज एवं आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में परशुराम जयंती 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री अखंड रामनाम सप्ताह से प्रारंभ होगी और सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न होगी। इस दौरान भगवान की महाआरती और अतिथियों का स्वागत समारोह, उद्बोधन कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ प्रांत स्तर पर आयोजित जयंती का सौभाग्य इस बार यहां के ब्राह्मण समाज को मिला है। इसमें शामिल होने दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, तिल्दा, बिलासपुर, कोरबा, खरसिया रायगढ़, अंबिकापुर आदि शहरों से समाज के लोग शामिल होंगे।