ब्लॉक में एलपीजी पंचायत का आयोजन 20 अप्रैल को
भाटापारा| पूरे देश में उज्जवला दिवस के माध्यम से 20 अप्रैल को 15000 जगहों पर एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। जिला नोडल अधिकारी दीपक कुमार साहू ने बताया कि जिले में भी विस्तारित योजना के तहत एलपीजी वितरकों द्वारा घर-घर जाकर फार्म कलेक्ट करने का कार्य एक अप्रैल से शुरू किया जा चुका है। 19 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। भाटापारा में खम्हरिया, लोहारा, भरतपुर, बलौदाबाजार में रिसदा, खैंदा कार्यक्रम होंगे। जिले में 58 गांवों का चयन धुआं रहित बनाने को किया गया है। इसमें ब्लॉक के 4 गांव परसवानी, खम्हरिया, राजाढार, भरतपुर, बलौदाबाजार के 7 गांव शामिल हैं।