पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुसिंह सभा भवन का निर्माण देखा

गुरुसिंह सभा भवन का निर्माण देखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा| नगर के सिख समाज ने निपनिया रोड पर बनाने वाले नए गुरु सिंह सभा भवन निर्माण के लिए विधायक शिवरतन शर्मा सहित समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में ज्ञानी निरंजन सिंह ने अरदास की। इस दौरान विधायक ने लोगों से कहा कि हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि यहां सभी समाज के स्वयं के भवन बन रहे हैं, जो समाज के अतिरिक्त अन्य वर्गों के भी सुख-दुख मे काम आते हैं। मेरा प्रयास रहा है कि इन भवनों के निर्माण में अपना सहयोग दे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक भाग सिंग सलूजा, हर भगवान सिंह गुम्बर, राकेश तिवारी, बलवंत सिंह सलूजा, हर महेन्द्र सिंह चावला, हरिन्द पाल सिंह राना, मनेन्दर सिंह गुम्बर, देवेन्द्र सचदेव, कन्हैया सेठी, गुरमीत चावला सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...