भाटापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा बच्चों के नैतिक व चारित्रिक विकास के लिए आयोजित 9 दिवसीय समर कैंप का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रामरतन मंधडा, विशिष्ट अतिथि सतीश अग्रवाल एवं राकेश ईदवानी ने कार्यक्रम की सराहना कर कहा कि आयोजन से बच्चों का समस्त विकास व आध्यात्मिक शिक्षा मिली है। कार्यक्रम में ममता बहन, मंजू बहन व प्रभा बहन सहित बच्चे उपस्थित थे।