- Hindi News
- National
- सोने की कीमत पहुंची 32 हजार प्रति दस ग्राम, अक्षय तृतीया को हफ्तेभर बाकी
सोने की कीमत पहुंची 32 हजार प्रति दस ग्राम, अक्षय तृतीया को हफ्तेभर बाकी
सोने की कीमत पहुंची 32 हजार प्रति दस ग्राम, अक्षय तृतीया को हफ्तेभर बाकी
भाटापारा| बीते पांच सालों में शुक्रवार को सोने की कीमत 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई है। भाव बढ़ने की वजह सोना-चांदी व्यापारी और ग्राहक भी नहीं समझ पा रहे हैं। जबकि अक्षय तृतीया को सप्ताहभर बाकी है। वहीं बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद भी सोने-चांदी की बिक्री अच्छी रही। चांदी भी 400 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव चल रही है। ज्वेलर्स व्यवसायी अमित दम्मानी का कहना है कि लोगों का रुझान सोना-चांदी की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है, आगे भी इनके भाव में कुछ ज्यादा फेर बदल की संभावना नजर नहीं आ रही है। अभी शादी ब्याह के सीजन में मांग अधिक रहने के लिहाज से अभी दो तीन महीने कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना है।