पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेनों में टिकट मिलना बंद मई तक वेटिंग 400 पार

ट्रेनों में टिकट मिलना बंद मई तक वेटिंग 400 पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा| गर्मी का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। इस समय मई के दूसरे सप्ताह तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। सबसे ज्यादा वेटिंग साप्ताहिक बिलासपुर पुणे में हैं। इसमें 30 मई तक 400 से ऊपर वेटिंग होने के कारण टिकट मिलना बंद हो गया है।

वहीं सारनाथ एक्सप्रेस में इलाहाबाद की ओर 15 मई तक 150 से ऊपर वेटिंग है। इसके अलावा नवनतवा, अमरकंटक एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा मेल, अहमदाबाद एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, लखनऊ एक्सप्रेस सभी गाड़ियों में 75 से लेकर 100 तक वेटिंग है। रोजाना तत्काल की कंफर्म पर मांग सभी गाड़ियों में अधिक है। बुकिंग क्लर्क अजय कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा पहले एसी थर्ड में रिजर्वेशन वालों की संख्या अधिक होती है। यहां आरक्षण केंद्र से रोजाना 200 से अधिक आरक्षण इस सीजन में हो रहे हैं।

आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। चीफ सुपरिटेंडेंट केशव यदु का कहना है कि मार्च में करीब 40 लाख से अधिक रिजर्वेशन एवं यूटीआर के टिकट बिके हैं। लगभग दस हजार से अधिक लोग यहां से रोजाना आना-जाना करते हैं। सभी प्रमुख एक्सप्रेस, मेल ट्रेनों में गर्मी के सीजन को देखते हुए लंबी वेटिंग लगी है। वहीं दुर्ग से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...