भाटापारा| कल्याण सागर तालाब को दानवीर कल्याण सिंह दाऊ ने नगर की निस्तारी समस्या को देखते हुए खुदवाया था, लेकिन नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं करवाने की वजह से पूरी तरह से प्रदूषित हो गया था। अब केके वार्ड के पार्षद प्रदीप शर्मा मोहल्ले के नवयुवकों का संगठन बनाकर 4 दिनों से सफाई में तालाब की सफाई में जुट गए हैं। वे रोजाना 4 से 5 घंटे तालाब की सफाई में जुटे हैं।