पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाटापारा स्वतंत्र जिला नहीं बना तो जनता बताएगी अपना महत्व

भाटापारा स्वतंत्र जिला नहीं बना तो जनता बताएगी अपना महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा. हथनीपारा वार्ड में जिला निर्माण के लिए धरना देते हुए लोग।

भास्कर न्यूज|भाटापारा

भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर जिला निर्माण संघर्ष समिति ने रविवार को एक दिवसीय धरना फिल्टर प्लांट के सामने हथनीपारा वार्ड में दिया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित धरने में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए और अपनी बातें रखीं।

जिला नहीं बनाए जाने से आक्रोशित लोगों का गुस्सा सरकार के ऊपर जमकर फूटा। सभी ने एक स्वर से मांग की कि भाटापारा को स्वतंत्र जिला घोषित करें अन्यथा आने वाले दिनों में जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। 28 साल पुरानी जिले की मांग पूरा नहीं होने पर धरने पर बैठे लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

जिले के नाम पर 3 बार छला गया, लेकिन अब जनता जाग गई है। यहां की जनता स्थायी विकास चाहती है और यह तभी संभव होगा, जब भाटापारा को पूर्ण जिले का दर्जा मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरने में अधिवक्ता, व्यवसायी, साहित्यकार, बुद्धिजीवी, समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर साहू संघ के अध्यक्ष इंद्र साव साहू, समाज के वरिष्ठजनों के साथ धरने में डटे रहे। महिलाएं भी जिले के समर्थन में शाम तक बैठी रहीं।

धरना को संघर्ष समिति के बलदेव भारती, नंदकिशोर शर्मा, बी माधव राव, पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा, सुकृत साहू, अधिवक्ता जीडी मानिकपुरी, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र भृगु, अजय अमृतांशु, राजकुमार मल, विनोद शर्मा, कांग्रेस नेता सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, इंद्र साव, राजकुमार शर्मा, सचिंद्र शर्मा, दिवाकर मिश्रा, चंद्रशेखर चक्रधारी, राजदीपक पांडे, कुमारी बाई साहू, जोगी कांग्रेस के मनमोहन कुर्रे, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सेन, नरेंद्र वर्मा, चंद्रकांत यदु, सुरेंद्र यदु, रघुनंदन साहू, अरुण छाबड़ा ने संबोधित किया।

इस मौके पर संतोष अग्रवाल, तिहारू साहू, पन्नालाल साहू, श्रवण अग्रवाल, पन्नालाल साहू, कृष्णा उपाध्याय, गोपाल साहू, जितेंद्र मिश्र, दिनेश सोनी, जय बाजपेयी, द्रोपती साहू, बुधिया साहू, पांचो बाई साहू, उमेश शर्मा, इकबाल अहमद, वीरेंद्र साहू, तीरथ वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...