पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकलतरा के अजा पारा में सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन

अकलतरा के अजा पारा में सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा. ग्राम अकलतरा में सीसी रोड का भूमिपूजन करते अतिथि।

भाटापारा| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा ने रविवार को ग्राम अकलतरा में राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा द्वारा घोषित अनुदान राशि से अनुसूचित जाति पारा में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके साथ किसान कांग्रेस अध्यक्ष भारत वर्मा, महामंत्री डॉ. गोपाल साहू, सचिन शर्मा, राम सिंह ध्रुव, रामेश्वर देवांगन का स्वागत किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आज आपके मोहल्ले में पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। आगे आने वाला समय स्कूल कमरा के निर्माण, श्मशान भूमि का घेरा, पहुंच मार्ग का काम भी जल्द किया जाएगा।

कार्यक्रम में सरपंच विमला यदु, झाड़ू राम यदु, ज्वाला धृतलहरे, विन्दा राम, दिलीप साहू, दिनेश साहू, नंदू बंजारे, गणेश राम गर्ग, बिसोहा राम, पदुम लाल, तिहारू टंडन, शीला बंजारे, परस मिरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन युकां जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु ने किया।

खबरें और भी हैं...