पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कैंडल मार्च

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर| उन्नाव और कठुवा में हुए रेप के विरोध में तहसील मुख्यालय मैनपुर में आज शुक्रवार को शाम 7 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा की शासन में मंहिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार मंहिलाओं के सम्मान और सुरक्षा मामलो पर असफल साबित हो रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया लोकसभा में भाजपा ने मंहिलाओं की सुरक्षा को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल की थी। उन्नाव में रेप के मामले पर सरकार विधायक को लगातार बचाने में लगी है। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसाय जगत ने कहा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व राज्य में रमनसिंह की भाजपा शासन में मंहिलाओं के साथ गंभीर अपराध अनाचार की घटनाएं बड़ रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मेमन ने कहा चारों तरफ भ्रष्टाचार है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसाय जगत, शहर अध्यक्ष गुलाम मेमन, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमसिंग नेगी, महामंत्री रामसिंग नागेश, खेदू नेगी, रामकृष्ण ध्रुव, सरपंच गोपालपुर गयचंद कोमर्रा, महेन्द्र साहु, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर ज्ञात हो बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित होकर सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

मैनपुर. देश में महिलाओं पर अत्याचार का विरोध करते हुए कांग्रेसी।

कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

भाटापारा| महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा करने में विफल केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्र साव के नेतृत्व में कैंडल मार्च किया गया। इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, डॉ. बसंत भृगु, आलोक मिश्रा, गणेश ध्रुव, अमित शर्मा, हेमंत उपाध्याय, राजू गुप्ता, योगेश मंगलानी, गोलू देवांगन, लखन साहू और उत्तम साहू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...