शिविर...डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण
सरसीवां| बिलाईगढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम बलौदी में डाॅ. अंबडेकर की जयंती पर आयोजित अस्पृष्यता निवारणार्थ प्रचार-प्रसार एवं सद्भावना शिविर में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ एवं विधायक डाॅ सनम जांगड़े शामिल हुए। इस दौरान टाइगर ग्रुप बलौदी के युवकों के द्वारा निर्मित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान,जनपद अध्यक्ष बिलाईगढ़ बुगलबाई अजगल्ले, अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव टाइगर कुर्रे, जनपद सदस्य रामस्नेही जांगड़े, चंचला देवी महिलाने सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।