भटगांव| 26 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तहत नगर आएंगे। इसकी तैयारी का जायजा लेने रविवार को विस अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे से स्वागत किया। देवांगन एवं केसरवानी समाज ने भी स्वागत कर मुलाकात की। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास यात्रा की तैयारी के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय करनी होगी। सीएम का रोड शो होगा। यात्रा में भटगांव, बिलाईगढ़ , टुंड्रा, बया, 4 मंडलों के लोग शामिल होंगे। अग्रवाल ने आमसभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सभा भटगांव के हाईस्कूल मैदान में होगी। इस दौरान विधायक डॉ. सनम जांगड़े, मंडल अध्यक्ष मनोहर दास व भटगांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।