दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च
सरसीवां| उन्नाव में हुई दुष्कर्म की घटनाओं की निंदा, पीड़िताओं को न्याय व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटगांव, बिलाईगढ़ व सरसीवां के कार्यकर्ताओं ने सरसीवां के अटल चौक से मेन रोड मेन हटरी बाजार तक कैंडल मार्च किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नेमीचंद केशरवानी, डॉ. राम लाल गोपाल पांडे आदि शामिल थे।