पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज निकलेगी परशुराम की शोभायात्रा

आज निकलेगी परशुराम की शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा | छत्तीसगढ़ प्रांतीय गौड़ ब्राह्मण महासभा एवं श्री लालसोट ब्राह्मण समाज, श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रांत स्तरीय विशाल शोभायात्रा गुरुवार को दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा में प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों के विप्र परिवार सत नारायण धर्मशाला में एकत्र होंगे तथा स्वल्पाहार उपरांत परशुराम की मनमोहक झांकी के साथ भजन, कीर्तन, गायन, वादन करते हुए बाजे-गाजे सहित सामूहिक जुलूस में परिवर्तित होकर रामसत्ता चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सती मंदिर होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेगी, जहां अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में पूजा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...