भाटापारा| नासिक में 25 मई से 27 मई को होने वाली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ ग्रेपलिंग टीम से अकेले आधारशिला स्कूल से ही 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों के नाम अमन जांगड़े, विवेक यादव, आयुष माधवानी, हर्षित कंचवानी, अमन यादव, वंश विनायक सोनी, अमर्त्य वर्मा एवं विनीत यादव हैं।