पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 को विकास यात्रा में 250 युवक निकालेंगे बाइक रैली

28 को विकास यात्रा में 250 युवक निकालेंगे बाइक रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहेला|मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 28 मई को सिमगा में विकास यात्रा की सभा लेंगे। इस सभा में भाजपा मंडल सुहेला के 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं 250 युवक बाइक रैली निकालेंगे। विकास यात्रा की तैयारी को लेकर भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, सुहेला मंडल अध्यक्ष अदिति बघमार मौजूद थे।

भू-पंजीयन कार्यालय खुलवाने प्रयास करेंगे: शर्मा : विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं विकास यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा ग्रामीणों के विकास यात्रा के समय सिमगा पहुंचकर आवेदन देने पर वे सुहेला में बंद हुए भू-पंजीयन कार्यालय को फिर से खुलवाने, बिजली बिल पटाने, बिल में सुधार आदि की सुविधा सुहेला में ही दिलाने का प्रयास करने की बात कही। बैठक को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सुहेला मंडल प्रभारी अनिल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अदिति बघमार ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री डाॅ. धनीराम साहू ने किया।

खबरें और भी हैं...