पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रवाय में 23 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो पर केस दर्ज

चक्रवाय में 23 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम चक्रवाय में सुहेला, भाटापारा ग्रामीण एवं सिमगा की अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गई। गांव के सनत ओगरे (32) के घर के सामने 10 लीटर जरीकेन में करीब 6 लीटर देशी महुआ शराब, रंजीत ओगरे (32) के घर के सामने बाड़ी में जरीकेन में 7 लीटर तथा प्रमोद धृतलहरे (38) के घर की गली में 8 लीटर शराब जब्त की गई। लेकिन प्रमोद पुलिस को देखते ही वह भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फरार की तलाश जारी है।

करदा में छापा मार कर 7 लीटर महुआ शराब जब्त

लवन| नगर पंचायत से 7 किमी दूर ग्राम करदा में मनोहर बंजारे (22) के यहां से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि लवन, कसडोल, पलारी पुलिस एवं बिटकुली व गांव की महिला कमांडो ने बीती रात करदा में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के यहां छापा मारा। इस दौरान बंजारे के यहां से जब्त हुई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...