अध्यापक संघ का धरना 20 को जिला कार्यालय पर
भट्टूकलां | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की खंड कार्यकारिणी भट्टूकलां की बैठक ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान कृष्ण जाखड़ ने की। बैठक का संचालन संगठन सचिव हनुमान रिवाड़ ने किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दिए जाने वाले धरने बारे चर्चा की गई। इसके तहत भट्टू खंड 20 अप्रैल को जिला कार्यालय पर धरना देंगे। इस मौके पर जिला प्रेस सचिव देसराज माचरा, जिला कार्यालय सचिव व सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष कुरड़ा राम पूनिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य व सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान हरपाल हुड्डा, खंड कार्यकारिणी सदस्य सज्जन कुमार खत्री उपस्थित थे।