चौकीदारों ने एक-एक गाय पालने का फैसला खंड स्तरीय चौकीदार कार्यकारिणी गठित
ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में भट्टू खंड के चौकीदारों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान लीलूराम व जिला सचिव जयसिंह ने की। बैठक में खंड स्तरीय चौकीदारों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
वहीं व नियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए सभी चौकीदारों को अपने घर में एक- एक गाय पालने का भी फैसला लिया। जिसमें सर्व सहमति से पीलीमंदोरी के श्योचंद को प्रधान, साहबराम सूलीखेड़ा को सचिव, बलजीत सिंह दैयड़ को उपप्रधान, सुभाष गदली को उप सचिव, पूर्णचंद ढांड को संचालक, भूपसिंह मेहुवाला कैशियर, सुंदर खाबड़ा व वजीर को सलाहकार नियुक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान लीलूराम ने कहा कि पूरे जिले की खंड स्तरीय कार्यकारिणी गठित की जा रही है ताकि संगठन को मजबूत बनाकर चौकीदारों को आने वाली समस्याओं के बारे में विचार किया जा सके। सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने पर सीएम का आभार भी जताया। इस मौके पर चौकीदार राकेश कुमार, महाबीर, धर्मपाल, सुरजीत, सुभाष, सुरेंद्र, पूर्ण, मनोज उपस्थित थे।
नव नियुक्त चोकीदार की यूनियन के खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी शपथ लेते।