भट्टूकलां। मेहुवाला में प्रतिभाशली विद्यार्थियों को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग व अन्य।
भट्टूकलां| गांव मेहुवाला के सरकारी स्कूल में शुक्रवार को नया सवेरा नई उम्मीद संस्था द्वारा सरकारी स्कूल प्रतिभा सम्मान के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। डीईओ दयानंद सिहाग मुख्यातिथि थे।
उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने का हौंसला बढ़ता है। इसी हौंसले और जज्बे के साथ वह अपनी प्रतिभा में ओर अधिक निखार लाकर देश व प्रदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकता है।
मंच संचालन करण जाखड़ ने किया। चरणजीत खाबड़िया व प्रो. दिनेश शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।