रक्त का कोई विकल्प नहीं है, दुर्घटना या अन्य गंभीर बीमारी की अवस्था मे केवल रक्तदाताओं द्वारा दिया गया रक्त ही किसी का जीवन बचा सकता है। खुशी एक-उम्मीद संस्था के तत्वाधान में गांव खाबड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान एडीसी डॉ. जेके आभीर ने यह बात कही। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ, सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में टॉपर बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गांव के युवा सामाजिक सेवा संगठन, ग्राम पंचायत और रेडक्राॅस सोसायटी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 108 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डीईओ दयानंद सिहाग, आरटीए सचिव सतीश जैन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रिछपाल, हेतराम, रेडक्राॅस सोसायटी सचिव नरेश झाझड़ा, खुशी संस्था के चेयरमैन गोपाल बंसल, सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र पोकर, पूर्व सरपंच रवि बेनीवाल ने अादि मौजूद थे।