पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का दिया न्याेता

हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम का दिया न्याेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन की खंड स्तरीय मीटिंग का आयोजन ब्लॉक प्रधान माया देवी ने की। जबकि संचालन अनीता ने किया।

यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि दो व तीन जून को आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर का राज्य सम्मेलन जींद में होगा। इस सम्मेलन में इस क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर भाग लें। वहीं 27 मई को फतेहाबाद का जिला सम्मेलन का आयोजन भी किया जाए। जिसमें आगामी गतिविधियों की रूपरेखा बनाई जाएगी। सीटू नेता जगतार सिंह ने आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को करनाल में 23 मई को होने वाले हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुदेश, सुनीता, राजबाला, मंजुला, गीता, माया, कलावती मौजूद थी।

ताऊ देवीलाल टाऊन पार्क मेें मीटिंग करती आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर।

खबरें और भी हैं...