भट्टूकलां | पीलीमंदोरी के एमआर मैमोरियल कान्वेंट स्कूल में यज्ञ का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशक सुभाष सिंवर ने हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। हमें किसी भी धार्मिक कार्यक्रम व संस्थान में समय-समय पर ऐसे यज्ञ का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षा से व्यक्ति भाग्य संवार सकता है। इस अवसर पर स्कूल संचालिका नीलम सिंवर व अध्यापिका किरण ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।