भट्टूकलां | गांव सूलीखेड़ा में ग्रामीणों ने श्रमदान करके जलघर की सफाई की। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाकर जलघर के टैंकों को चकाचक कर दिया। इस अभियान का शुभारंभ करते सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश गोदारा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में हर ग्रामीण को आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। ऐसे अभियान में सहयोग देने से जहां ग्रामीणों में आपसी भाईचारा व प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर पंच राजेंद्र माकड़, देवीलाल कूकना, महासिंह, रामसिंह, देवीलाल गोदारा, गोपाल, लाजवंत गोदारा, सुभाष भारी, अश्वनी गोदारा, शमशेर ज्याणी, रमन भारी, संदीप, जनक, सुभाष आदि ने श्रमदान किया।