पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • प्रतिस्पर्धाओं से सोने से कुंदन बन जाते हैं विद्यार्थी : विजय सरावगी

प्रतिस्पर्धाओं से सोने से कुंदन बन जाते हैं विद्यार्थी : विजय सरावगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतलुज पब्लिक स्कूल में नया लक्ष्य नई सोच के तहत छात्र परिषद के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें हेड ब्वाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वाय, वाइस हेड गर्ल, कैप्टन, परफेक्ट के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाले गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस चुनाव को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए बेल्ट पेपर व मतपेटिका का भी इस्तेमाल किया।

जगह-जगह बूथ बनाकर उनमें लंबी-लंबी लाइनें लगाकर अपने वोट डाले गए। विद्यालय के डायरेक्टर सोनू बागड़ी एवं चेयरमैन सज्जन अग्रवाल ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा का एक ऐसा माहौल प्रदान करना है जो उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। चुनाव में प्रीति हेड गर्ल, पूर्वशी डिप्टी हेड गर्ल, राहुल अग्रवाल हेड ब्वाय, राहुल गोदारा डिप्टी हेड ब्वाय, पुनीत व भरत कैप्टन, कपिल व सरगम वाइस कैप्टन, वहीं गौरव, राजबाला, कोमल, वरुण, रितू परफेक्ट चुने गए। कौर कमेटी के सदस्यों अनिल, चांदनी, पूजा, डिम्पल, अन्नू, पायल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चुनाव परिणाम आने के बाद स्कूल के प्रबंधक निदेशक विजय सरावगी, डायरेक्टर सोनू बागड़ी, चेयरमैन सज्जन अग्रवाल व प्रिंसिपल रुचेश शर्मा ने सभी विजेता उम्मीदवारों को मालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सतलुज स्कूल में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ सदस्य।

खबरें और भी हैं...