भट्टूकलां| पिटाई से आहत होकर एक किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। भट्टूकलां पुलिस ने गांव किरढ़ान में आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव किरढ़ान निवासी सुरेश ने बताया कि गुरुवार को उसका भाई सीताराम खेत में पानी लगाने गया था। रात को गांव किरढ़ान निवासी सुनील कुमार ने उसके भाई को अपने खेत में बुला लिया।
वहां पर गांव की ही महिला सुमन प|ी लीलूराम भी मौजूद थी। इन दोनों ने उसके भाई सीताराम के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को सीताराम ने इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीताराम इन दोनों की पिटाई से आहत होने व लोकलाज के डर से खेत में पड़ी जहरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव किरढ़ान निवासी सुनील पुत्र रतनलाल व सुमन प|ी लीलूराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।